बीएस-4 वाहनों का 1 अप्रैल से नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
On
देवघर: एक अप्रैल से बीएस-4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन परिवहन कार्यालय से नहीं होगा। साथ ही नये वित्तीय वर्ष से बीएस-4 वाहनों की बिक्री भी बंद हो जायेगी। अब सिर्फ बीएस-6 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसी क्रम में डीटीओ फिलबियूस बारला ने शोरूम मालिकों एवं प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की।उन्होंने कहा कि बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 के मार्च के बाद से नहीं किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि सभी डीलर किसी भी हाल में अपने स्टॉक रजिस्टर के आधार पर 31 मार्च के पूर्व बीएस-4 वाहनों का निबंधन करने के पश्चात अनुमोदन हेतु कागजात कार्यालय में जमा कर दें। साथ ही बिना निबंधन के बिक्री की गयी गाड़ियों को भी रजिस्टर कराने का निर्देश दिया गया। हालाँकि बैठक में मौजूद विक्रेताओं ने काफी सारे निबंधित वाहनों के कागजातों का अप्रूवल कराने के लिए इन्हें परिवहन कार्यालय में जमा नहीं किया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



