दीपक प्रकाश ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘अपराधियों का मनोबल इतना बढ गया है कि सीएम को धमका रहा है’

दीपक प्रकाश ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘अपराधियों का मनोबल इतना बढ गया है कि सीएम को धमका रहा है’

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाका की. मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के राजनीतिक हालात व अहम मुद्दों से नड्डा को अवगत कराया.


दीपक प्रकाश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि कोरोना काल में झारखंड सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था है. उन्होंने इस इसके साथ ही राज्य की उग्रवाद संबंधी समस्या और बढते आपराधिक मामलों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. इसकी जानकारी ट्विटर पर खुद दीपक प्रकाश ने दी.

दीपक प्रकाश ने सांगठिनक व राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा करने की बात कही है. मालूम हो कि दीपक प्रकाश हाल ही में राज्यसभा के लिए भी चुने गए हैं. निकट भविष्य में वे राज्यसभा सदस्यता की शपथ भी लेंगे.

यह भी पढ़ें Palamu News : विश्व हिंदू परिषद 19 मार्च को निकालेगी भारतीय नववर्ष पर शोभा यात्रा

दीपक प्रकाश ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि झारखंड में सरकार बदलते ही नक्सलियों ने पूरे राज्य में तांडव मचाना शुरू कर दिया है. शायद ही ऐसा दिन होगा जिस दिन कोई नक्सल घटना न घटी हो और तो और राज्य में अपराधियों का मनोबल भी इतना बढ गया है कि वह सूबे की मुख्यमंत्री तक को धमका रहा है. उन्होंने कहा कि समय रहते कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत