Volleyball Day Jharkhand
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Pakur News: शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला वॉलीबॉल संघ, पाकुड़ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक और झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस का जन्मदिन 'वॉलीबॉल दिवस' के रूप में मनाया गया। रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित एक दिवसीय दिवा-रात्रि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने केक काटकर किया। इस अवसर पर तीनपहाड़, रामपुरहाट और स्थानीय क्लबों सहित कुल 6 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच खेला गया मैत्री मैच मुख्य आकर्षण रहा। वक्ताओं ने शेखर बॉस के जीवन और खेल के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेल के माध्यम से करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
Read More...

Advertisement