कोडरमा के पपरौंन स्कूल मैदान में घटवार आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन

भाईयों की रक्षा के लिए बहनों ने की प्रार्थना

कोडरमा के पपरौंन स्कूल मैदान में घटवार आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन
करम महोत्सव में शामिल आदिवासी महिलाएं

समाज का हर तबका करमा उत्सव मनाता है लेकिन आदिवासी समाज के लिए यह पर्व खासा महत्वपूर्ण है। पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और अपने भाई की लंबी उम्र के साथ प्रकृति की रक्षा की कामना कर रही है

कोडरमा: प्रकृति पर्व करमा की धूम शुरू हो गई है। कोडरमा के हीरोडीह के पपरौंन स्कूल मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है। करम डाल में रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई के लंबी उम्र का वरदान मांगती ये महिलाएं करमा उत्सव मनाने में जुटी है। यूं तो समाज का हर तबका करमा उत्सव मनाता है लेकिन आदिवासी समाज के लिए यह पर्व खासा महत्वपूर्ण है। पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और अपने भाई की लंबी उम्र के साथ प्रकृति की रक्षा की कामना कर रही है।

करमा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है,जहां स्कूली छात्राएं आकर्षक नृत्य पेश कर रही हैं, जबकि करमा महोत्सव में शामिल महिलाएं झूमर डांस कर खुशियां मना रही है। मांदर की थाप पर आज हर कोई प्रकृति पर्व के मौके पर झूम रहा है और नाच गा कर प्रकृति के हरे भरे रहने की कामना करते हुए भाई के लिए वरदान मांग रहा है। कार्यक्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया। अमित कुमार यादव ने कहा कि करमा झारखंड का महत्वपूर्ण त्यौहार है और घटवार समाज के लोग सदियों से जंगलों की रक्षा करते आ रहे है, लेकिन इन्हें आदिवासी का दर्जा नही देकर सरकार इनके साथ अन्याय कर रही है।

कार्यक्रम के आयोजक और घटवार आदिवासी महासभा के प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी राजेश  सिंह घटवार और नारायण राय ने बताया कि जंगल झाड़ के बीच रहते हुए आदिवासी जल जंगल की सुरक्षा में लगे हुए हैं और इस महोत्सव के जरिए अपने भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं।प्रकृति हरा भरा रहे, खेती बारी में अच्छी हो, इसी मनोकामना के साथ महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लंबी आयु के लिए वरदान मांग रही है। कमोबेश देश के हर हिस्से में आज करमा पूजा को लेकर कुछ यही उत्साह नजर आ रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं