स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए: कंचन सिंह

छठ पर्व को लेकर जिलेभर में छठ घाटों की सफाई तेज़ी से जारी

स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए: कंचन सिंह

उपायुक्त कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी प्रखंडों में छठ पर्व की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी प्रखंडों में छठ पर्व की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत घाटों की सफाई, समतलीकरण, जल स्रोतों की शुद्धिकरण एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है।

छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई, घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि छठ पर्व के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन द्वारा सतर्कता और सहयोग की अपील भी की गई है ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हो सके।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की