भारतीय संस्कृति और सफलता की सार्थकता जरूरी : डॉ रणजीत कुमार सिंह

भारतीय संस्कृति और सफलता की सार्थकता जरूरी : डॉ रणजीत कुमार सिंह

मॉडल कॉलेज, राजमहल में भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा की जानकारी दी गई

साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जानकारी दी गई। परीक्षा की विस्तृत जानकारी गायत्री शक्ति पीठ, साहिबगंज के कमल कांत मंडल, जिला संयोजक से मिली। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। परीक्षा की तिथि तीन दिसंबर 2022 है। मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा करने, पाठ्यक्रम की जानकारी, अनुशासन पढ़ाई में निरंतरता और परिश्रम के महत्व पर चर्चा की।

प्रवीर सिंह ने भारतीय ज्ञान परीक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने इस अवसर पर अपनी संस्कृति के महत्व को भी बताया। प्रचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा गायत्री शक्तिपीठ, हरिद्वार के द्वारा आयोजित की जायेगी और विद्यार्थियों से अनुरोध है जो भी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं मॉडल कॉलेज राजमहल में आकर नामांकन करा सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को सर्टिफिकेट दिया जायेगा। प्रखंड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र नकद राशि के साथ दिया जाएगा और शैक्षणिक भ्रमण किया जाएगा। आज मॉडल कॉलेज राजमहल, बीएलएनएल बोहरा डिग्री और इंटर कॉलेज आदि कॉलेज स्कूल से संपर्क किया गया।

साहिबगंज जिले से अबतक 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन किया गया है। आज के कार्यक्रम के सफल अायोजन में मोहन कुमार सिंह, हैप्पी सिन्हा एवं मनीष महतो आदि की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें Koderma news: बाइक की कार से टक्कर, होमगार्ड जवान घायल 

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih news: दिल्ली से सीधा घोड़ थम्बा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, बोले पुलिस प्रशासन हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का बना टूल्स Giridih news: दिल्ली से सीधा घोड़ थम्बा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, बोले पुलिस प्रशासन हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का बना टूल्स
Ranchi news: सीएमपीडीआई एवं भारत सेवाश्रम संघ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
Ranchi news: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की वरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक, दिए अहम निर्देश
Ranchi news: मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष
Ranchi news: जेसीआई के प्रोजेक्ट "प्रयास" के तहत मुफ्त मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य विभाग की निविदा में उपायुक्त कर रही हैं मनमानी: प्रमोद कुमार
18 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: राफिया नाज़
Ranchi news: एक दिवसीय स्व. आर. पी. द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
Jamshedpur news: टाटा ज़ू में नागपुर से पहुंची रॉयल बंगाल टाइगर्स की जोड़ी का जोरदार स्वागत
Koderma news: नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद ने किया होलिका दहन पूजन, नगर वासियों को दी शुभकामनाएं
Koderma news: जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
Koderma news: लंदन से आई विदेशी मेहमान ने पहली बार खेली होली, बोलीं ऐसा त्योहार पहले कभी नहीं देखा