पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रयास और जनता की लड़ाई से पूरी हुई 94 लाख की पेयजल योजना

डिहारी में अब हर घर तक पहुँचेगा शुद्ध पानी, जनता का संघर्ष हुआ सफल

पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रयास और जनता की लड़ाई से पूरी हुई 94 लाख की पेयजल योजना

डिहारी गांव में वर्षों से चल रही दूषित पानी की समस्या अब खत्म हो गई है। 94 लाख की पेयजल योजना पूरी होने के बाद हर घर तक शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।

साहिबगंज : अब डिहारी ग्रामवासियों को दूषित व फ्लोराइड युक्त पेयजल से पूरी तरह मुक्ति मिलने वाली है। डिहारी गाँव को आर्सेनिक और फ्लोराइड युक्त दूषित पानी से निजात दिलाने के लिए राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा के प्रयास से DMFT संचित निधि के 94 लाख से पेयजल योजना का शिलान्यास तीन वर्ष पूर्व किया गया था। दूषित पानी की वजह से गाँव के कई दर्जन लोग कैंसर और चर्म रोग जैसी गंभीर बीमारियों से असमय काल के गाल में समा गए। यह किसी भी समाज के लिए अत्यंत व्यथित करने वाली स्थिति रही है।

योजना से पहले गाँव की स्थिति भयावह थी

पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने इस बात पर खुशी जताते हुए कहा कि आज संतोष हो रहा है कि इस योजना का कार्य अब पूर्ण हो गया है और अब हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है।

उपायुक्त ने दिया हर घर तक शुद्ध पानी सुनिश्चित करने का निर्देश

उल्लेखनीय है कि शनिवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने कार्य स्थल का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुद्ध पानी निरंतर हर घर तक पहुँचे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल एनएसएस शिविर में डिजिटल साक्षरता व शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभागीय लापरवाही से हुई थी योजना में देरी

पूर्व विधायक ने बताया कि योजना में थोड़ी देरी विभागीय लापरवाही का परिणाम थी, लेकिन अब डिहारी के लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल मिलना सुनिश्चित हो चुका है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 3.26 करोड़ की सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का लगाया आरोप

जनता के संघर्ष का मिला फल

उन्होंने डिहारी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता का संघर्ष अब सफलता में बदल चुका है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार