पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने पर मुख्यमंत्री का डॉ रणजीत सिंह ने जताया आभार

साहिबगंज : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ रणजीत कुमार सिंह ने नेत्तृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ और माला पहना कर स्वागत और आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपने संबोधन में डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना हम शिक्षाकर्मियों के बूढापे का सहारा है, समाजिक सुरक्षा और सम्मान है। हमारे बच्चों के लिए जीवन का आधार है।

दिनांक 20 सितंबर 2022 को साहिबगंज जिला के पतना प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन हुआ था। यहां साहिबगंज जिले के पुरानी पेंशन बहाली से लाभान्वित होने वाले सभी विभागों के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का नारों व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने रांची के मोराबादी फुटबॉल मैदान में 26 जून को ऐलान किया था कि हम पुरानी पेंशन बहाल निश्चित रूप से करेंगे और उन्होंने जो कहा वो कियां। हालांकि संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करने में उन्हें थोड़ी विलंब हुआ, लेकिन अंततः उन्होंने 01 सितंबर 2022 को झारखंड राज्य के सभी विभागों के न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मुहर लगा दी, जिससे जिले के साथ-साथ राज्य के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। आयोजित समारोह में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज इकाई के शिक्षक डॉ रणजीत कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ सीदाम सिंह मुंडा, डॉ राहुल कुमार संतोष, डॉ प्रमोद कुमार दास, डॉ अनूप कुमार साह, प्रो मरियम हेंब्रम, प्रो सेमी मरांडी प्रो कशमुद्दीन, प्रो मनोज कुमार गुप्ता, प्रोफेसर जीसू हांसदा, प्रो फोदो सोरेन, प्रोफेसर प्रीति प्रिया मरांडी आदि मौजूद थे।