झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
पत्रकार हरिनारायण सिंह (फाइल फ़ोटो)

झारखंड की पत्रकारिता में अगर किसी एक नाम को मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया जाएगा तो वह नाम है हरिनारायण सिंह, जिन्हें सब प्यार से हरि भैया कहते थे।

आज वह हमारे बीच नहीं हैं। चुपचाप इस दुनिया से विदा ले ली, परंतु उनकी स्मृतियां, उनके संघर्ष और उनके दिए गए मूल्य झारखंड की मिट्टी में हमेशा जीवित रहेंगे।

हरि भैया ने पत्रकारिता की शुरुआत रांची से की और उसी धरती पर अपने जीवन की आख़िरी सांस ली। वे उस दौर में पत्रकारिता के ध्वजवाहक बने, जब इस पेशे में पत्रकारों को पहचान से ज्यादा ‘पैसे’ की जरूरत होने लगी थी। उन्होंने इस बदलती मानसिकता को गहराई से समझा और पत्रकारों की गरिमा एवं हक की लड़ाई को आगे बढ़ाया। 

प्रभात खबर को अलविदा कहकर जब उन्होंने हिंदुस्तान का दामन थामा तो सिर्फ अपनी राह नहीं बदली, बल्कि दर्जनों पत्रकारों के लिए बेहतर अवसरों का द्वार खोल दिया। अच्छे पैकेज, बेहतर सम्मान और नई ऊर्जा-यह सब उनके निर्णय का ही प्रतिफल था। पत्रकारों के लिए यह किसी क्रांति से कम नहीं था।

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामले पर भाजपा का हल्ला बोल: राफिया नाज़ ने की आरोपित अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग

उनके नेतृत्व में झारखंड में हिंदी पत्रकारिता को भी नई दिशा और पहचान मिली। प्रिंट मीडिया के हर कर्मी के वेतन में जो अचानक सुधार हुआ वह हरि भैया की देन है। हरि भैया की यह देन सिर्फ पत्रकारिता में ही नहीं, बल्कि कारोबार और राजनीति में भी दिखती है। उनके मार्गदर्शन में राजनीति के दर्जनों प्रशिक्षु नेताओं को मुकाम मिला और छोटे कारोबारी बड़े फलक पर काम करने लगे।  

यह भी पढ़ें: जेलों में महिलाओं के यौन शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा

आज भले वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम, उनका व्यवहार और उनका संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाता रहेगा।

हरि भैया, झारखंड की पत्रकारिता आपको कभी नहीं भूलेगी।
आपको शत-शत नमन। विनम्र श्रद्धांजलि।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला