झारखंड में सहिया को अब मिलेगा ₹5,500 प्रतिमाह, बीएमएस ने बताई बड़ी राहत

बीएमएस ने पहले भी धरने के माध्यम से उठाई थी बढ़ोतरी की मांग

झारखंड में सहिया को अब मिलेगा ₹5,500 प्रतिमाह, बीएमएस ने बताई बड़ी राहत

बीएमएस ने झारखंड सरकार द्वारा अप्रैल 2026 से सहिया को ₹5,500 प्रतिमाह देने की घोषणा का स्वागत किया है और राज्यांश को बढ़ाकर ₹3,500 करने की मांग की है ताकि सहिया को कुल ₹7,000 प्रतिमाह मिल सके।

रांची: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) झारखंड प्रदेश के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत कार्यरत सहिया को अप्रैल 2026 से एकमुश्त साढ़े पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा का स्वागत किया है।सिंह ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्तमान में सहिया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रहरी योजना के तहत दो हजार रुपये के अलावा झारखंड स्वास्थ प्रहरी योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से दो हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रुप में दिए जाते हैं।

इसी प्रकार चार हजार रुपये अभी प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रांश की राशि दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार पांच सौ रुपये करने की घोषणा का भारतीय मजदूर संघ स्वागत करती है और राज्य सरकार से मांग करती है कि राज्य का अंश भी दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार पांच सौ रुपये किया जाए। इससे सहिया को कुल सात हजार प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिल सके। उल्लेखनीय है कि अभी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश प्रतिमाह छह हजार प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। सहिया की राशि बढ़ाने को लेकर बीएमएस ने पूर्व में राजभवन के समक्ष धरना भी दिया था।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now