प्रधानमंत्री मोदी उडुपी पहुंचे, रोड शो शुरू, गीतोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंगलुरु एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी उडुपी पहुंचे, रोड शो शुरू, गीतोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के उडुपी पहुंचे, जहां भव्य रोड शो के बीच लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम आज श्री कृष्ण मठ में आयोजित गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उडुपी:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलुरु हवाई अड्डे से वे उडुपी पहुंचे जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी भरा अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री मोदी  कृष्ण मठ में गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की ओर से दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नायक, भागीरथी मुराल्या, ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त महेश्वर राव, पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी, उपायुक्त एच.वी. दर्शन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उडुपी शहर पहुँचे और भव्य रोड शो शुरू हो चुका है। सुबह से ही उनके आगमन के इंतज़ार में खड़े हज़ारों लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ