Pakur News : मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर

Pakur News : मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव में सोमवार रात एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने नकद राशि समेत दर्जनों मोबाइल फोन चुरा लिए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और दुकानदारों में भय का माहौल है।

पाकुड़ :  थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव में सोमवार की देर रात एक मोबाईल दुकान में घुसकर चोरों ने नकद सहित लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ हैं। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी दुकान मालिक नितई पाल को मंगलवार सुबह तब हुई, जब वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान की अलमारी खाली थी, गल्ले (कैश ड्रायर) का ताला टूटा हुआ था और छत से दुकान के अंदर आने वाली सीढ़ी का दरवाजा खुला पड़ा था।

​लाखों का नुकसान

​दुकान मालिक नितई पाल ने बताया कि वह 'गणपति मोबाइल दुकान' चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चोरों ने दुकान से निम्नलिखित सामानों की चोरी की है। नकद राशि: करीब 1 लाख 75 हजार रुपये (जो उन्होंने महाजन को भुगतान करने के लिए रखे थे)।


​नये फोन: लगभग 15 पीस नए एंड्रॉइड मोबाइल। पुराने फोन: मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए आए हुए करीब 50-60 पुराने मोबाइल।

यह भी पढ़ें बैतूल ट्रिपल मर्डर: 12वीं टॉपर ने माता-पिता-भाई को मारा, गांव में सनसनी

CCTV में कैद हुए चोर

घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज को खंगाला, जिसमें चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, चोरों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था, जिसके कारण उनकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है। फुटेज से पता चला है कि चोर करीब दो से तीन घंटे तक दुकान के अंदर रहे

यह भी पढ़ें ईस्टर्न इंडिया के ग्रेनाइट अपलैंड्स में ‘थर्मल रिफ्यूजिया’ की खोज

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव