Ranchi news: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का हमला, प्रवक्ता अजय साह ने कहा - 'विभाग अनाथ है'

स्वास्थ्य मंत्री पर लापरवाही का आरोप; सरकार चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने में निष्क्रिय

Ranchi news: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का हमला, प्रवक्ता अजय साह ने कहा - 'विभाग अनाथ है'
भाजपा प्रवक्ता अजय साह (फाइल फ़ोटो)

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट के बाद अब झारखंड हाई कोर्ट भी सरकार की निष्क्रियता से क्षुब्ध हो चुका है, लेकिन सरकार अब भी गहरी नींद में है और जनता के स्वास्थ्य की चिंता उससे कोसों दूर है।

उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अदालत ने राज्य सरकार को चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के रिक्त पदों पर चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है, जो यह दर्शाता है कि अब न्यायपालिका को भी सरकार की लापरवाही को संज्ञान में लेना पड़ रहा है। अजय के अनुसार, यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार की प्राथमिकता सूची में स्वास्थ्य सेवा कहीं नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए अजय ने यह भी कहा कि मंत्री को हजारीबाग और रामगढ़ की घटनाओं तथा अन्य विभागीय मामलों में तो गहरी रुचि है, लेकिन अपने विभाग की स्थिति पर उनका ध्यान ही नहीं है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की हालत इस समय एक अनाथ विभाग की तरह हो गई है, जहां न डॉक्टर हैं, न नर्सें, और न ही कोई ठोस व्यवस्था।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए जहां एक ओर नए डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी कर्मियों की तत्काल आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री का पूरा ध्यान सिर्फ रिम्स की नई इमारत के निर्माण पर केंद्रित है। उन्होंने इसे सरकार की कमीशन आधारित राजनीति का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

उन्होंने यह भी कहा कि जब वित्त विभाग द्वारा पहले ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए स्वीकृति दे दी गई है, तो उसके बावजूद आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्तियां करने का निर्णय संदेहास्पद है। उनके अनुसार, यह फैसला अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा के पैंथियन’26 में 36 घंटे के राष्ट्रीय हैकाथॉन का हुआ आयोजन

प्रवक्ता ने झारखंड सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि जब राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी खुद दिल्ली में जाकर इलाज करवा रहे हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि वे स्वयं भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा नहीं करते। अजय साह के अनुसार, यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि राज्य की जनता के साथ एक क्रूर मज़ाक भी है

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान