अधिकारी किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए करें ठोस प्रयास: शिल्पी नेहा तिर्की

अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर मुआवजे और राहत की बात

अधिकारी किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए करें ठोस प्रयास: शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में मंगलवार को राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण इस वर्ष किसानों को 25 से 30 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है, जो 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में अधिकारियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके लिए राहत और सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।

मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि मिले और जो किसान योजना से वंचित हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन से सहायता दिलाने में अधिकारी तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है, इसलिए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। राज्य में केसीसी लाभुकों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष पहल करने की जरूरत है।

विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी ने कहा कि रबी या खरीफ, हर फसल के लिए निश्चित कृषि कैलेंडर होना जरूरी है, ताकि कार्य समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच के अनुसार फसल चयन से पैदावार बढ़ाई जा सकती है।

बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि अतिवृष्टि से धान की फसल को नुकसान हुआ है, पर इसकी नमी रबी फसल के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने किसानों को जागरूक और संगठित होने की अपील की। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा तैयार पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक जीशान कमर, निबंधक शशि रंजन, निदेशक माधवी मिश्रा, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, संजय शांडिल्य सहित कई किसान और वैज्ञानिक मौजूद थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश