हेमंत सरकार कर रही है विकास से जुड़े विभागों की अनदेखी: प्रतुल शाह देव
क्या सरकार को इन पदों के लिए 'योग्य' व्यक्ति नहीं मिल रहा?
प्रतुल ने कहा कि जल संसाधन विभाग की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. अभियंता प्रमुख के दो- दो पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति नहीं हुई है. सिस्टम प्रभार पर है. जिसके कारण बड़े टेंडर का निष्पादन नहीं हो पा रहा है
रांची: प्रतुल शाहदेव (भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता) ने हेमंत सरकार पर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की अनदेखी करने का बड़ा आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार ने कई महीनो से जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग में अभियंताओं के महत्वपूर्ण पदों पर स्थाई नियुक्ति नहीं किया है. पूरा सिस्टम प्रभार पर चल रहा है या ठप हो गया है. प्रतुल ने कहा कि इसके कारण बड़े टेंडर का निष्पादन नहीं हो रहा है और विकास की बड़ी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं.
प्रतुल ने कहा कि जल संसाधन विभाग की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. अभियंता प्रमुख के दो- दो पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति नहीं हुई है. सिस्टम प्रभार पर है. जिसके कारण बड़े टेंडर का निष्पादन नहीं हो पा रहा है. पथ निर्माण विभाग में भी अभियंता का जो प्रमुख पद है वह प्रभार पर चल रहा है और पूर्णकालिक नियुक्ति नहीं हुई है. प्रतुल ने कहा कि भवन निर्माण विभाग में भी लंबे समय से मुख्य अभियंता का पद रिक्त है. वर्तमान में अधीक्षण अभियंता को प्रभार देकर काम चलाऊ व्यवस्था लागू की गई है. आरईओ में भी पूर्ण कालिक अभियंता प्रमुख का पद रिक्त है. प्रतुल ने कहा कि 5 करोड रुपए से ऊपर के टेंडर के लिए अभियंता प्रमुख की अध्यक्षता में टेंडर कमेटी निर्णय लेती है जिसमें मुख्य अभियंता और वित्त अधिकारी भी होते हैं.दलमा प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं पर सावन में लगने वाला 'जजिया' टैक्स बंद हो
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



