Dumka News: स्वास्थ्य विभाग के अनुबंधकर्मियों के ईपीएफ पासबुक में अब तक जमा नहीं हुई कर्मचारी अंशदान की रकम, 32 से 42 माह का है बकाया
अनुबंधकर्मियों ने दुमका सांसद नलिन सोरेन से लगायी गुहार
ईपीएफ कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिय कर्मियों के मानदेय से विभाग राशि कटौती कर कर्मी के ईपीएफ पासबुक में जमा करती है. दुमका जिला के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत अनुबंधकर्मियों का लगभग 32 से 42 माह का ईपीएफ पासबुक में कर्मचारी अंशदान रकम जमा नही हुआ है, जबकि राशि कर्मियों के मानदेय से कटौती कर ली गयी है.
दुमका: अनुबंधकर्मियों ने ईपीएफ पासबुक में बकाया कर्मचारी अंशदान रकम जमा करवाने के लिय दुमका सांसद नलिन सोरेन को बुधवार को उनके आवास काठीकुंड में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया है. आवेदन मिलते ही सांसद ने दुमका के सिविल सर्जन बच्चा सिंह से मोबाइल में बात की. उसके बाद सांसद ने कर्मियों को कहा कि सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है कि पूजा के पहले बकाया कर्मचारी अंशदान रकम कर्मियों के ईपीएफ पासबुक में चला जायेगा. इस मौके पर दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा भी उपस्थित थीं.
क्या है मामला
जहाँ ईपीएफ कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिय कर्मियों के मानदेय से विभाग राशि कटौती कर कर्मी के ईपीएफ पासबुक में जमा करती है, वही दुमका जिला के स्वास्थ्य विभाग अन्तरर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत अनुबंधकर्मियों का लगभग 32 से 42 माह का ईपीएफ पासबुक में कर्मचारी अंशदान रकम जमा नही हुआ है. जबकि राशि कर्मियों के मानदेय से कटौती कर लिया गया है. यह रकम अनुबंधकर्मियों के मानदेय से प्रत्येक माह दुमका जिला के दसों ब्लॉक के प्रखंड लेखा प्रबंधक द्वारा कटौती कर सिविल सर्जन कार्यालय में जमा किया गया है.


अनुबंधकर्मियों ने सांसद नलिन सोरेन को अनुबंध कर्मियों के हक अधिकार के लिय खड़े रहने के लिय धन्यवाद दिया. इस मौके पर जुली कांति मुर्मू,नेल्सेंट टुडू,ललिता मुर्मू,ज्योति बास्की,संजू सिसिलिया हेम्ब्रोम,स्नेहलता बास्की,सुशान्न सोरेन,संतोशिला किस्कू,मोनिका किस्कू,रीता सोरेन,अग्नेश हेम्ब्रोम,अनिता मुर्मू,मोनिका बास्की,स्टेंशिला हांसदा के साथ काफी संख्या में अनुबंध कर्मी उपस्थित थे.


