कांग्रेस की राजनीति पर भाजपा का कटाक्ष: 'सत्ता का मज़ा भी, विरोध का ढोंग भी'
कहा 'चित भी मेरी, पट भी मेरी, और खेल भी मेरा
रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एस आई आर के खिलाफ प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ़ एक राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपनी ही कुर्सियां छोड़ने की हिम्मत दिखाए। सिर्फ़ दिल्ली की सड़कों पर मार्च करने से ईमानदारी साबित नहीं होती।”
प्रतुल ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के पास 3 मुख्यमंत्री, 99 लोकसभा सांसद, 31 राज्यसभा सांसद और 714 विधायक हैं। झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक और 4 मंत्री सत्ता का मज़ा ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया “अगर चुनाव आयोग पक्षपाती है, तो इन्हीं चुनावों से जीते आपके मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी अवैध हैं। फिर इस्तीफ़ा क्यों नहीं देते? पहले इस्तीफ़ा दीजिए, फिर सड़कों पर आंदोलन कीजिए। सत्ता की मलाई भी खाना और सड़कों पर ड्रामा भी करना यह जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।”

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
