बाबूलाल सोरेन को भाजपा ने बनाया घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली थी घाटशिला सीट

बाबूलाल सोरेन को भाजपा ने बनाया घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवार
पिता चंपई सोरेन के साथ बाबूलाल सोरेन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है। बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और 2019 के चुनाव में भी इसी सीट से उम्मीदवार रह चुके हैं। उस समय उन्हें झामुमो के रामदास सोरेन ने हराया था। रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, घाटशिला सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है, जहां कुल 2,55,823 मतदाता हैं। भाजपा और झामुमो के बीच इस बार फिर सीधा मुकाबला होने की संभावना है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति ने बाबूलाल सोरेन को झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। इस संबंध में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और इससे पहले भी वे घाटशिला सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की स्थानीय इकाई ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इस बार भी भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन को झामुमो के रामदास सोरेन ने पराजित किया था। उस चुनाव में रामदास सोरेन को 98,356 वोट मिले थे, जबकि बाबूलाल सोरेन को 75,910 वोट प्राप्त हुए थे। चुनाव आयोग ने घाटशिला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। यहां मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होनी है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। चुनाव आयोग की ओर से यहां कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या और क्षेत्र का विवरणघाटशिला विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 1,24,899 और महिला मतदाता 1,30,921 हैं, जबकि ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या तीन है। उल्लेखनीय है हाल ही में झामुमो विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब उपचुनाव की घोषणा के साथ ही घाटशिला में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को फिर से मैदान में उतारकर यह साफ संकेत दिया है कि पार्टी इस सीट को झामुमो से छीनने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। झामुमो ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े