counting November 14
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

बाबूलाल सोरेन को भाजपा ने बनाया घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

बाबूलाल सोरेन को भाजपा ने बनाया घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है। बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और 2019 के चुनाव में भी इसी सीट से उम्मीदवार रह चुके हैं। उस समय उन्हें झामुमो के रामदास सोरेन ने हराया था। रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, घाटशिला सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है, जहां कुल 2,55,823 मतदाता हैं। भाजपा और झामुमो के बीच इस बार फिर सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
Read More...

Advertisement