बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन को याद करते हुए बोले, 'वह संघर्ष और आंदोलन से बने दिशोम गुरु'
सामाजिक संघर्षों और अलग राज्य आंदोलन के साथ शिबू सोरेन बने गुरुजी: बाबूलाल मरांडी
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. मरांडी ने शिबू सोरेन को एक ऐसा जुझारू नेता बताया, जिनका उदय पिता की हत्या के बाद महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष से हुआ.

मरांडी ने यह भी कहा कि अलग झारखंड राज्य की स्थापना में शिबू सोरेन के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने शिबू सोरेन के साथ अपने राजनीतिक मतभेदों को 'वैचारिक लड़ाई' बताया, जो लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा ने हमेशा शिबू सोरेन का सम्मान किया.
अंत में, मरांडी ने कहा कि शोषण, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनका संघर्ष और झारखंड आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने की उनकी यात्रा उन्हें अमर बना देगी.
उन्होंने सुबह सोशल मिडिया प्लेटफार्म x पर एक पोस्ट कर के शिबू सोरेन के निधन पर दुःख जताया था.
https://twitter.com/yourBabulal/status/1952232866739540082
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
