Palamu news: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

गांवों में भी यह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया

Palamu news: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई (तस्वीर)

समरसता संगोष्ठी के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भगवान श्री राम तथा हनुमान जी की आरती की गई। महावीर मंदिर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी मुख्य मंदिरों का भ्रमण-दर्शन किया। नगर के 11 मंदिरों में वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पलामू: जिले के 300 से ज्यादा मंदिरों में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मेदिनीनगर में यह कार्यक्रम शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक रेड़मा स्थित महावीर मंदिर से प्रारंभ हुआ। शुरुआत समरसता संगोष्ठी से की गई। समरसता संगोष्ठी में जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने राम जन्मभूमि आंदोलन, इसके इतिहास और मंदिर निर्माण तक की घटनाओं को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनके जीवन से जुड़े सामाजिक समरसता के कई उदाहरण मिलते हैं। भगवान राम ने सबरी के जूठे बैर खाए। निषादराज को गले लगाया। चित्रकूट में कोल-भील को अपने परिवार का सदस्य माना। गिद्ध राज जटायु का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। माता कैकेई को अपनी माता कौशल्या से ज्यादा प्रेम और मान दिया। भाइयों में परस्पर सम्भाव का उदाहरण दिया। उन्होंने शक्तिहीन समझे जाने वालों को ज्यादा महत्व दिया।

समरसता संगोष्ठी के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भगवान श्री राम तथा हनुमान जी की आरती की गई। महावीर मंदिर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी मुख्य मंदिरों का भ्रमण-दर्शन किया। नगर के 11 मंदिरों में वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें Dumka News: रोजगार सृजन और कौशल विकास पर उपायुक्त ने की विस्तृत बैठक

जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंड-पंचायत मुख्यालयों और कई गांवों में भी यह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी

जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री महेंद्रनाथ, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, सोनू कुमार, हिमांशु सिंह, चित्रांश पांडेय, हिमांशु द्विवेदी, देवप्रताप द्विवेदी, उदय कुमार झा, अक्षोब भैरव, अशोक कुमार पांडेय, कंचन कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, कनक सिंह सहित कई की सहभागिता रही।

यह भी पढ़ें आजसू छात्र संघ का आंदोलन: गांधी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों का पैदल मार्च

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस