Palamu News :समाजसेवी बच्चन देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि, समाज के लोगों ने याद किए उनके परोपकारी कार्य
समाज के कई प्रमुख लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रसिद्ध समाजसेवी बच्चन देवी के निधन के बाद रांची में उनके आवास पर ब्रह्म भोज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया।
पलामू : प्रसिद्ध समाजसेवी बच्चन देवी का निधन पिछले 2 फरवरी को हो गया था। उनका ब्रह्म भोज और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 13 फरवरी को रांची के हिनू शिवपुरी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर किया गया था। इस अवसर पर रांची के कई प्रसिद्ध लोग और उनके परिवारजन उपस्थित होकर बच्चन देवी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया और इस अवसर पर कहा कि बच्चन देवी अपने जीवन काल में अनेक परोपकारी कार्य किया।

स्व बच्चन देवी एक उदाहरण है। समाज के लोगों को बच्चन देवी से प्रेरणा लेना चाहिए उनके मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से सभी लोगों ने कामना किया है। उनके पुत्र उनके इकलौते पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि उनके माता जी के शोक श्रद्धांजलि में जितने भी लोग आएं हैं उनका वे आभार व्यक्त करते हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
