हुसैनाबाद में भाजपा का आक्रोश धरना प्रदर्शन

राज्य की हेमंत सरकार में लूट की छूट: अजीत

हुसैनाबाद में भाजपा का आक्रोश धरना प्रदर्शन
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

वरिष्ठ नेता अजीत सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था लचर हो गई है. बिजली-पानी व्यवस्था का बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू, पत्थर एवं कोयला की लूट झारखंड के लिए आम बात है

पलामू: झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार हुसैनाबाद मंडल की ओर से जोरदार प्रदर्शन व धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है. उन्होंने कहा कि बालू कोयला लोहा व भूमि का खेल हर स्तर पर खेला जा रहा है. सिपाही से मुख्यमंत्री तक कोई जानता की सुनने को तैयार नहीं है. बुजुर्गो को पेंशन समय पर नहीं मिल रही है. आवंटन के अभाव में सभी विकास के कार्य ठप्प हैं. उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर जनता का दोहन कर रही है. गाड़ियों का चालान काट कर वसूली करना, बालू की कालाबाजारी, शराब की कालाबाजारी, कोयला, लोहा की कालाबाजारी इस सरकार में चरम पर है. कानून व्यवस्था की स्थिति यह है की पुलिस बालू और वाहन चेकिंग कर उगाही में मस्त है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. अपराध का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है. 

वरिष्ठ नेता अजीत सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था लचर हो गई है. बिजली-पानी व्यवस्था का बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू, पत्थर एवं कोयला की लूट झारखंड के लिए आम बात है. बढ़ती बेरोजगारी से युवा त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद सहित राज्य में विकास कार्य बंद हैं. किसी भी विभाग ने आवंटन नहीं है. जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री चैन की बंशी बजा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन तमाम जनविरोधी मुद्दों के विरोध में भाजपा हुसैनाबाद प्रखंड के तत्वावधान धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है. स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा. धरना के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता श्रवण अग्रवाल ने किया. मौके पर राम प्रवेश सिंह,अखिलेश्वरी सिंह उर्फ अजीत सिंह,संतोष सिंह,योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विजय राजवंशी, श्रवण अग्रवाल, डॉक्टर अजय गुप्ता, रंजित पासवान, उदय सिंह, रामराज मेहता, सतेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, सुबोध कश्यप, चंदन सिंह, अजय सिंह, विनय पासवान, अवधेश सिंह, उदय विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, नीतू सिंह, कृष्णा सिंह, रमेश प्रजापति, अजय सिंह, सुधीर सिंह, लल्लू यादव, रजनीश मिश्रा, अनिल सिंह, विमलेश सिंह, अखिलेश मेहता, दुर्गा शर्मा, राजेंद्र यादव, हीरा सिंह, विमलेश सिंह, अप्पू सिंह, रविरंजन सिंह, पिंटू सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी