Pakur News: सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिला सम्मान का उपहार

प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर किया जाएगा वितरण

Pakur News: सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिला सम्मान का उपहार

पाकुड़ में सोना सोबरन योजना के तहत जरूरतमंदों को धोती, साड़ी और लुंगी वितरण शुरू, DC ने किया शुभारंभ।

पाकुड़: प्रखंड सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही के अंतर्गत सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सम्मानपूर्वक वस्त्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण कार्य को अभियान के रूप में संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर लाभुकों को सुगमता से योजना का लाभ देने पर बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं भी विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम का फोटो एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि इसकी जानकारी व्यापक रूप से जनसामान्य तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी डीलर एवं संबंधित कर्मी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा वितरण से संबंधित अभिलेखों का संधारण सही तरीके से सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती हैं।

यह भी पढ़ें नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान