रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता

विजेता को 1 लाख और उपविजेता को 80 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता

राम लक्ष्मण क्लब, रामपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

महेशपुर: प्रखंड के चंडालमारा पंचायत अंतर्गत ग्राम रामपुर के फुटबॉल मैदान में राम लक्ष्मण क्लब, रामपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को हर्षोल्लास एवं रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार ढोल-मांदर के साथ भव्य स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबला जालोकुंडी एवं लोगांव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और कौशल काप्रदर्शन किया।

कड़े संघर्ष से भरे इस रोमांचक मुकाबले में जालोकुंडी की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम जालोकुंडी को 1 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम लोगांव को 80 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य के हर वर्ग के लिए लाभकारी हैं, जिनका लाभ आम जनता को अवश्य उठाना चाहिए। कार्यक्रम में झामुमो जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, पंचायत अध्यक्ष स्टीफन सोरेन सहित कई झामुमो नेता, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार में 20,000 करोड़ का निवेश, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन