Koderma News: बिहार जा रहे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस की बड़ी सफलता, 279 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
कोडरमा पुलिस ने मेघातरी चेक पोस्ट पर बिहार जा रहे ट्रक से 279 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। चालक गिरफ्तार, शराब की कीमत करीब 16.50 लाख रुपये बताई गई है।
कोडरमा। थाना अंतर्गत मेघातरी चेक पोस्ट पर सोमवार की सुबह कोडरमा पुलिस ने शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कर्रवाई हुई है। गुप्त सूचना मिली थी कि कोडरमा की ओर से बिहार शराब से भरा ट्रक (बीआर 56 जी 4297) जा रहा है जिसे बिहार चुनाव में खपाने की तैयारी है। जिसके बाद कोडरमा एसपी के द्वारा गठित टीम ने मेघातरी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया।

शराब का अनुमानित मूल्य करीब 16 लाख 50 हजार रूपये है। मौके पर ट्रक चालक शिशुरंजन उर्फ सोनु (उम्र 24 वर्ष, पिता उपेन्द्र प्रसाद, साकिन मानपूर, थाना सारे, जिला नालंदा) से पूछताछ के उपरांत वह संतोषजनक कागजात या लाईसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। तत्पश्चात वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता का पता कर उसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। छापामारी दल में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान, सअनि पटवारी हांसदा, तिलैया थाना एवं मेघातरी चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त बल के जवान थे।
