Koderma News: रोटरी क्लब में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्पीकर मीटिंग का आयोजन
गंभीर बीमारियों के शुरूआती लक्षण पर की गयी चर्चा
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का मुख्य विषय बीमारी का शीघ्र निदान कैसे हो, व्यक्ति अस्वस्थ होने के पहले ही जागरुक होकर कैसे बीमारी से बच सकता है, इस पर चर्चा की गई.
कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के तहत स्पीकर मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य स्पीकर अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध अल्ट्रासाउंड डॉक्टर संतोष कुमार थे. आज का मुख्य विषय बीमारी का शीघ्र निदान कैसे हो, व्यक्ति अस्वस्थ होने के पहले ही जागरुक होकर कैसे बीमारी से बच सकता है, इस पर चर्चा की गई. सबसे पहले रोटरी अध्यक्ष अमित कुमार ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया. मुख्य स्पीकर डॉक्टर संतोष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, जिसकी रक्षा सुरक्षा हम स्वयं जागरूक होकर कर सकते हैं. आज के समय में सभी बीमारी का इलाज है परंतु यदि हम पहले ही सतर्क रहें, जागरूक रहे तो हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं. हमें डॉक्टर के पास आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी.
उन्होंने प्रोस्टेट, किडनी, पेनक्रियाज, डायबिटीज आदि गंभीर बीमारियों के प्रारंभिक लक्षण पर चर्चा की और शुरुआती दौर में ही जांच करके उससे कैसे बचा जाए इसके बारे में उपयोगी बातों को बताया. असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा, अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव प्रवीण मोदी ने संयुक्त रूप से डॉ. संतोष को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय अग्रवाल ने दिया. इस मौके पर रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर पूर्व अध्यक्ष संगीता शर्मा, सुरेश जैन, महेश दारूका, कैलाश चौधरी, कुमार पुजारा, अजय अग्रवाल, सुरेश सेठी, सिमरनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन आर्य, आरती आर्य, सुधा शर्मा, अनीता तर्वे, संदीप सिन्हा, एसके पाठक आदि लोग उपस्थित थे. पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत कई कार्यक्रम रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर रोटेरियेन संतोष कुमार सिन्हा भी विशेष तौर पर मौजूद थे .
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

