Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित

“10वीं-12वीं के बाद क्या करें” और NDA, CDS, SSB पर छात्रों को दी गई विस्तृत जानकारी

Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित

झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें पढ़ाई और रक्षा सेवाओं के विकल्प बताए गए।

कोडरमा : झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए "10वीं और 12वीं के बाद क्या करें" और "एनडीए, सीडीएस और एसएसबी" विषय पर एक काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के तौर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा शामिल हुए और छात्रों को जानकारी प्रदान की। सेशन में विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं के बाद के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें विभिन्न कोर्सेज, कॉलेज और करियर के अवसर शामिल थे।

इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार के द्वारा छात्रों को एनडीए, सीडीएस और एसएसबी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें इन परीक्षाओं की तैयारी और चयन प्रक्रिया शामिल थी। इस अवसर पर प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सेशन में विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे और प्रिंसिपल ने उनका जवाब दिया।

विद्यार्थियों ने इस सेशन का बहुत आनंद लिया और इसे बहुत उपयोगी पाया। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने बताया की इस सेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने भविष्य के बारे में सही निर्णय लेने में मदद करना था। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने इस सेशन से बहुत कुछ सीखा और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित हुए।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: डॉ नीरा यादव विधानसभा की 'सामान्य प्रयोजन समिति' की बनीं सभापति Koderma News: डॉ नीरा यादव विधानसभा की 'सामान्य प्रयोजन समिति' की बनीं सभापति
Koderma News: भक्ति का सैलाब: गजरा अर्पण और भजनों के साथ संपन्न हुआ हनुमान जन्मोत्सव
Bokaro News: डीटीओ के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान
Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल को मिले नए प्राचार्य, रमेश कुमार उपाध्याय ने संभाली कमान
Bokaro News: अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान, कई वाहन जब्त
Bokaro News: पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अमन साहू गिरोह के 7 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
कौन है वो अफसर जिसके 400 महिलाओं संग बनाए वीडियो, सत्ता के गलियारों में मच गया था हड़कंप
Ranchi News: सीसीएल में “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर पहुंचीं आशा मालवीय, युवाओं को किया प्रेरित
पीवीयूएनएल का बड़ा कदम, महिलाओं और युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप
Starlink in India: क्या भारत में बदलने वाला है इंटरनेट का खेल? मेघालय से शुरू हो रहा बड़ा सैटेलाइट प्लान
Giridih News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड का जलवा, कबड्डी में जीते दो पदक

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now