KODERMA NEWS: जयनगर प्रखंड में कृषि मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन
उप विकास आयुक्त ऋतुराज की गरिमामयी उपस्थिति रही
इस आयोजन ने किसानों को आधुनिक कृषि, जैविक खेती, जल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, जयनगर में किया गया जिसमें उप विकास आयुक्त ऋतुराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, 20 सुत्री प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एलडीएम, कोडरमा जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं विशेषज्ञ के द्वारा किया। साथ ही प्रगतिशील किसान, कृषक मित्र, जन सेवक एवं अन्य कृषि कर्मी भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

पशुपालन विभाग द्वारा दवा स्टॉल स्थापित किया गया। जहाँ पशुओं की देखभाल एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। चंदवारा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नर्सरी स्टॉल लगाया गया, जहाँ किसानों को उन्नत बीज एवं पौधों की जानकारी प्रदान की गई। जेएसएलपीएल द्वारा राजगीरा लड्डू, राजगीरा बिस्कुट एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
कुसुम योजना के तहत कृषकों को सोलर प्लेट एवं अन्य उन्नत कृषि उपकरण वितरित किए गए। कृषि मेले में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रही, जिन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन ने किसानों को आधुनिक कृषि, जैविक खेती, जल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
