Koderma news: चालक को अगवा कर धान लदा ट्रक लूट का आरोप, मामला दर्ज 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

Koderma news: चालक को अगवा कर धान लदा ट्रक लूट का आरोप, मामला दर्ज 

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में धान लदे ट्रक चालक को अगवा कर, धान समेत ट्रक लूट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर ट्रक चालक ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज करवाया है। कांड संख्या 13/25 में दर्ज मामले में ट्रक चालक सरवहना, खिजर सराय जिला गया बिहार निवासी विनोद यादव ने कहा है कि ट्रक बीआरO1जीबी 5963  में धान लोड कर 24 जनवरी को  पावापुरी से वर्द्धमान जा रहा था।

रात्रि करीब 10 बजे कोडरमा घाटी के पास पहुंचने पर एक बड़ा ट्रक मेरे वाहन को ओवरटेक कर सामने खड़ा कर दिया और उक्त वाहन से अज्ञात तीन व्यक्ति मेरे वाहन पर चढ़ कर हथियार के बल पर मुझसे मारपीट किया और हाथ पैर बांध कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कोडरमा घाटी से पार कर बरही हजारीबाग के पहले मुझे गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और मुझे पेड़ से बांध कर धान लदे मेरे ट्रक को लेकर फरार हो गए। उसके बाद मैं अपने दांतों की मदद से रस्सी खोलकर बरही थाना गया जहां से मुझे कोडरमा थाना भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न