कोडरमा: नि: शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत 330 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण

राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना नि: शुल्क साईकिल वितरण

कोडरमा: नि: शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत 330 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण
नि: शुल्क साईकिल वितरण

जिला कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से जयनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया। 

कोडरमा: कल्याण विभाग कोडरमा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 में जिले के सभी सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र- छात्राओं को राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना नि: शुल्क साईकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है। 

इसी कड़ी में जिला कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से जयनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया। नि: शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत 330 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया। 

जिसमें 160 छात्र और 170 छात्राएं शामिल हैं। साईकिल वितरण योजना के तहत जयनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ककरचोली, बेको, डंडाडीह, नवादा, पिपचो, पांडु, मध्य विद्यालय घंघरी समेत अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत