सरयू राय से मिला आरटीआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, विस में सवाल उठाने का आश्वासन
आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां
आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) की तरफ से शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिलने आया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है. जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर धमकी दी जाती है. किसी को हाथ जलाने की धमकी दी जाती है तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है.
आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) की तरफ से शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिलने आया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. इन लोगों ने सरयू राय से मांग की कि इस पूरे प्रकरण को वह विधानसभा में उठाएं. सरयू राय ने उनसे कहा कि वह इस सवाल को निवेदन के माध्यम से या फिर शून्यकाल में उठाएंगे.

प्रतिनिधिमंडल में वरीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरबी घोष, कृतिवास मंडल, सुनील मुर्मू, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे.
