बरसात से पहले मरम्मत नहीं, अब घरों में पानी! सरयू राय का प्रशासन पर तीखा हमला

2008 के बाद नदी की चौड़ाई घटी, अब 1 फुट बारिश में आता है 5 फुट पानी!

बरसात से पहले मरम्मत नहीं, अब घरों में पानी! सरयू राय का प्रशासन पर तीखा हमला

जमशेदपुर में हालिया बारिश के बाद कदमा, बिष्टुपुर, सोनारी और मानगो जैसे इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। विधायक सरयू राय ने इसके लिए स्लुइस गेटों की विफलता और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि समय रहते गेटों की मरम्मत और जांच होती तो बस्तियां जलमग्न नहीं होतीं। सरयू राय ने टाटा स्टील पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मरीन ड्राइव को ऊंचा किया गया लेकिन बस्तियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अगली बारिश से पहले सभी स्लुइस गेटों पर हाईपावर पंप लगाए जाएं और नालों की सफाई हो।

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि खरकई और स्वर्णरेखा नदी के किनारे लगे स्लुइस गेटों के काम नहीं करने के कारण  कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो के शांतिनगर, दाईगुट्टू के अनेक घरों में पानी घुसा। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर स्लुइस गेट काम करते तो पानी नहीं घुसता। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता माना। 
जलग्रस्त इलाकों के दौरे के बाद यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि गीतांजलि अपार्टमेंट और ग्रीन पार्क एरिया के रहवासियों की भी परेशानी बढ़ी है।

इसका मुख्य कारण है खरकई और स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे इलाकों में जो स्लुइस गेट लगाए गये, वो काम नहीं कर रहे हैं। बरसात के पहले इनकी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि स्लुइस गेट लगाना निर्रथक हो गया। जिस पानी को रोकने के लिए स्लुइस गेट लगाए गये थे, वह पानी नालों में बह कर चला गया और घरों में जा घुसा। यह प्रशासनिक विफलता ही है। 

सरयू राय ने कहा कि टाटास्टील ने मरीन ड्राइव तो ऊंचा बना दिया ताकि उसके भारी वाहनों का आना-जाना सुगम हो सके, लेकिन मरीन ड्राइव के किनारे बसी हुई बस्तियों की स्थिति कैसे सुधरेगी, इसके बारे में कंपनी ने कोई विचार नहीं किया।

स्लुइस गेट का नाकाम होना यही साबित करता है कि जब बरसात का पानी मोहल्लों में घुसता है तब हम लोग जागरुक होते हैं। जैसे ही बरसात खत्म होती है, फिर से प्रशासन और कंपनी अपने पुराने ढर्रे पर लौट आती है। टाटा स्टील और प्रशासन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बस्तियों में पानी न घुसे, इस दिशा में काम करना चाहिए लेकिन अफसोस की बात है कि इस पर कोई ध्यान नहीं देता। 

राय ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से कह रहे हैं कि बरसात के पहले स्लुइस गेटों की मरम्मत हो जानी चाहिए। उनका परीक्षण हो जाना चाहिए कि वे काम कर रहे हैं या नहीं। हर स्लुइस गेट पर एक हाईपावर पंपसेट लगाना चाहिए ताकि बस्तियों के नालों के पानी को निकाल कर नदी में फेंका जा सके। यह काम हुआ नहीं। 

सरयू राय ने कहा कि अब नदी धीरे-धीरे सिकुड़ती जा रही हैं। टोलब्रिज से लेकर मानगो तक नदी की चौड़ाई में काफी कमी आई है। 2008 के पहले टोल ब्रिज के पास जितना पानी में अगर जलस्तर एक फीट ऊंचा होता था, आज 4 से 5 फीट जलस्तर ऊंचा हो ररहा है। दोनों तरफ से नदी के किनारों को मजबूत करने के लिए स्वर्णरेखा परियोजना, जलसंसाधन विभाग और टाटा स्टील ने भी प्रयास किया। इसी का नतीजा है कि नदी की चौड़ाई कम हो गई और जलस्तर ऊपर जा रहा है जिसके कारण मोहल्लों में तेज गति से पानी आ रहा है। 

उन्होंने कहा कि उनकी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से वार्ता हुई। उपायुक्त ने उनसे कहा कि जिन घरों में पानी गया है, उन सभी घरों के लोग सामुदायिक भवनों में ठहरें। उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद है कि इस बरसात में लोगों को जो दिक्कत हो रही है, वह अगली बरसात में नहीं होगी

Edited By: Samridh Desk
Tags:
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट