No Helmet No Petrol: झारखंड के इस शहर में लागू हुआ 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' नियम
रांची: झारखंड में सड़कों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नया नियम लागू किया गया है, जमशेदपुर जिले के पेट्रोल पंपों पर एक नया नियम ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ लागू किया गया है. इस नियम के तहत अब बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा. इस नियम का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों व कर्मियों पर कार्रवाई भी की जायेगी.
नियम का उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों की संख्या को कम करना है। जिले में हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं और बिना हेलमेट के चलने वालों की मौत के मामले बढ़े हैं, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस नियम से लोगों में जागरूकता आएगी और वे हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित होंगे।
पेट्रोल पंप पर निगरानी
प्रशासन की अपील

यह नियम सख्ती से लागू होते ही आम जनता में चर्चा का विषय बन गया है, और उम्मीद की जा रही है कि इससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
