रघुवर के घर के सामने महिला डाॅक्टर ने पेड़ों की कटाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

रघुवर के घर के सामने महिला डाॅक्टर ने पेड़ों की कटाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

जमशेदपुर : सोमवार को जब मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे उसी वक्त उनके एग्रिको स्थित घर के सामने एक महिला डाॅक्टर पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंची थी. प्रदर्शन करने वाली महिला डाॅक्टर का नाम निकिता गुप्ता है, जो स्कीन स्पेशलिस्ट हैं. डाॅ गुप्ता मूलतः दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन वे दिल्ली में बढे प्रदूषण के कारण अपने शहर को छोड़ कर जमशेदपुर में आ बसीं.

वे पिछले एक साल से जमशेदपुर में रह रही हैं. डाॅ गुप्ता अपने हाथ में एक पोस्टर ली हुई थीं, जिसमें लिखा था कि हमें एयरपोर्ट नहीं साफ हवा चाहिए. समृद्ध झारखंड संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के प्रदूषण के कारण ही यहां रहने आयी हैंे लेकिन उन्होंने कल पेपर में पढा कि 72 हजार पेड़ों की कटाई कर एयरपोर्ट बनाया जाएगा.

निकिता गुप्ता का कहना है कि यह उचित नहीं है. उनका कहना है कि एक एयरपोर्ट कोलकाता, दिल्ली में है. जिनके पास पैसा है उनके लिए कोलकाता व दिल्ली क्या है, लेकिन 72 हजार पेड़ काट कर एयरपोर्ट बना देंगे तो लाखों पेड़, जानवर, पक्षी एवं इस शहर के लाखों लोगों का जीवन दावं पर लग जाएगा. उन्होंने कहा कि जब मैं दिल्ली में थी तो वह कुछ अच्छा नहीं लग रहा था, बच्चे हर समय खांसी करते थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाला हाल जमशेदपुर का हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर