Hazaribagh News: विद्या मंदिर कोर्रा मेंखुशहाल विद्यालय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Hazaribagh News: विद्या मंदिर कोर्रा मेंखुशहाल विद्यालय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
(फाइल फोटो)

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा विद्यालय को वाटर फिल्टर, कलर टीवी, घड़ियां, डस्टबिन, बेंच, व्हाइट बोर्ड इत्यादि उपहार स्वरूप दिया गया साथ ही साथ उनके द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण में किया गया।

हजारीबाग: स्थानीय विद्यालयसरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बाबू गांव कोर्रा में आज दिनांक  11.8.2025 (सोमवार) को इनर व्हील क्लब हजारीबाग द्वारा खुशहाल विद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का  शुभारंभ इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता, अध्यक्ष मीरा द्विवेदी, उपाध्यक्ष ममता जी, सचिव भारती सहाय, कोषाध्यक्ष रीता बग्गा, विद्यालय  के अध्यक्ष ब्रज कुमार विश्वकर्मा, सचिव राम बहादुर सिंह, सह सचिव अनूप कुमार सिंह एवं गंगाधर दुबे द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता, ओम एवं मां शारदे के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा स्वागत गीत एवं संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया।

मौके पर चेयरमैन रश्मिगुप्ता ने कहा कि  विद्या मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय है  जिसने हिंदू संस्कृति को बचाकर रखा है। सरकारी विद्यालयों में तो यह  लगभग समाप्त ही हो गया है और अन्य  प्राइवेट विद्यालय में ऐसा कल्चर ही नहीं है, जिससे हिंदू संस्कृति की रक्षा हो सके। यहां के बच्चों का संस्कार सराहनीय है और यह सराहनीय कार्य  यहां की शिक्षक शिक्षिकाएं हीं कर सकती हैं। मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी हुई। मैं जब भी हजारीबाग इनर व्हील  क्लब में आऊंगी तो  यहां के सदस्यों से आग्रह जरूर करूंगी कि वह मुझे विद्या मंदिर कोर्रा ले जाएं।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने आगे कहा कि इनर व्हील क्लब के सदस्य बहुत अच्छा काम कर रहीं हैं । गंगाधर दुबे ने कहा कि विद्या मंदिर को इनर व्हील क्लब ने इतना महत्व देकर  कार्यक्रम के लिए  चुना  और समय दिया यह बहुत ही खुशी की बात है।वे इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए इनर व्हील क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया और आग्रह किया कि वे इस तरह के कार्यक्रम हमेशा करते रहे और विद्यालय पर अपनी पुण्य दृष्टि डालते रहे।

अध्यक्ष महोदय ने अपने अध्यक्ष संभाषण में कहा कि इनर व्हील क्लब के भैया बहनों द्वारा नशा मुक्ति के लिए जो नाटक प्रस्तुत किया गया वह सराहनीय है। आज विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। आज विद्यार्थियों को नशा के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है और हमारा कर्तव्य भी है। विद्यार्थी ही भारत के भविष्य हैं अगर उन्हें नशा से मुक्त किया जाए तो पूरा देश नशा मुक्त हो जाएगा और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियों की समीक्षा बैठक

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा विद्यालय को वाटर फिल्टर, कलर टीवी, घड़ियां, डस्टबिन, बेंच, व्हाइट बोर्ड इत्यादि उपहार स्वरूप दिया गया साथ ही साथ उनके द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण में किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के आचार्य राजकुमार सिंह ने दिया मंच संचालन विद्यालय की आचार्या अल्पना सिन्हा किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के सदस्य रीता लाल जी, रंजन सहाय, रजनी जी, मीणा शेखर जी, इला कुमार, मीणा सहाय, सरोज बाला, एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी कर्मचारी गण एवं भैया बहन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन