Hazaribagh News : राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंग सुधार की दिशा में विभावि की बड़ी पहल
QS समिट में शोध, नवाचार और छात्र-केंद्रित शिक्षा पर हुआ विमर्श
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित QS इंडिया समिट में भाग लिया। सम्मेलन में वैश्विक रैंकिंग, शोध नवाचार और छात्र-केंद्रित शिक्षा पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा का लक्ष्य विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाना है।
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग ने विश्वविद्यालयों की अखिल भारतीय तथा वैश्विक रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त करने की योजना पर काम प्रारंभ कर दिया है। रैंकिंग की बारीकियां को विस्तार से समझने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से दो शिक्षकों को गोवा के पांच सितारा 'ताज सीडाडे डी गोवा' होटल में 1 से 4 फरवरी को आयोजित बहुप्रतिष्ठित "QS इंडिया समिट" में भाग लेने के लिए भेजा गया। यह वही संस्था है जो प्रत्येक वर्ष प्रकाशित 'QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' की विश्वसनीय समीक्षा करता है।

सम्मेलन की जानकारी देते हुए डॉ अविनाश एवं डॉ गंगानन्द ने सोमवार को बताया कि यह सम्मेलन उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और वैश्विक रैंकिंग पर केंद्रित था। सम्मेलन का महत्व 'QS इंडिया समिट' भारत के शैक्षणिक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। सम्मेलन में विश्वविद्यालय रैंकिंग मानदंडों, अनुसंधान नवाचार और छात्र केंद्रित दृष्टिकोण पर गहन विमर्श किए गए। इस वर्ष गोवा में हुई इस समिट में देश और विदेश के सैकड़ों शिक्षाविद् शामिल हुए।
शिक्षक द्वय ने आगे बताया कि दोनों ने विभावि की उपलब्धियां को प्रभावी तरीके से अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स के समक्ष रखा। दोनों शिक्षकों ने समिट के विभिन्न सत्रों में पैनल चर्चाओं और वर्कशॉप में बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शोध उपलब्धियों और NEP 2020 के अनुरूप सुधारों पर भी प्रकाश डाला। उनकी भागीदारी से विश्वविद्यालय को QS रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में प्रेरणा मिली।
सम्मेलन से लौटने के बाद सबसे पहले दोनों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से सम्मेलन के अनुभवों को साझा किया। बताया कि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा की दूरदर्शिता का परिणाम है कि विभावि लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कुलपति ने इस सम्मेलन से प्राप्त अनुभवों से काफी उत्साहित है। वह इन्हीं अनुभवों के आधार पर केवल रैंकिंग के लिए नहीं बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना चाहते हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
