Hazaribagh News: निशांत केरकेट्टा बने लोहसिंघना थाना प्रभारी, समाजसेवियों ने जताई उम्मीदों की बौछार

Hazaribagh News: निशांत केरकेट्टा बने लोहसिंघना थाना प्रभारी, समाजसेवियों ने जताई उम्मीदों की बौछार
निशांत केरकेट्टा (फाइल फ़ोटो)

स्थानीय लोगों का मानना है कि निशांत केरकेट्टा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। समाजसेवियों ने उनसे अपेक्षा जताई कि वे छिनतई, चोरी और नशा कारोबार के खिलाफ तीव्र और निर्णायक कार्रवाई करें।

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना को नया नेतृत्व मिलते ही समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों में नई उम्मीदें जाग उठी हैं। नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर निशांत केरकेट्टा का समाजसेवी एवं शांति समिति के सदस्य फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने फूलों का बुके भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर फहिम उद्दिन ने पूर्व प्रभारी पुन्नु यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि नए प्रभारी भी उसी निष्ठा से कार्य करते हुए क्षेत्र को अपराध और नशे के जाल से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

फहिम उद्दिन ने विशेष रूप से क्षेत्र में फैलते ब्राउन शुगर, चरस, गांजा, अफीम और मेडिकेटेड ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों के अवैध धंधे पर चिंता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि एक नंबर लॉटरी के कारण कई गरीब परिवार तबाही की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि पुलिस इन काले धंधों पर सख्ती से लगाम लगाए।

स्थानीय लोगों का मानना है कि निशांत केरकेट्टा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। समाजसेवियों ने उनसे अपेक्षा जताई कि वे छिनतई, चोरी और नशा कारोबार के खिलाफ तीव्र और निर्णायक कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं

इस स्वागत समारोह में समाजसेवी शब्बीर अली और एजाज़ खान भी शामिल रहे और उन्होंने भी नए प्रभारी को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी