Hazaribagh News: जेपीएससी टारगेट बैच 7 अगस्त से शुरू, कामकाजी युवाओं के लिए विशेष इवनिंग बैच

Hazaribagh News: जेपीएससी टारगेट बैच 7 अगस्त से शुरू, कामकाजी युवाओं के लिए विशेष इवनिंग बैच
फाइल फोटो

संस्थान के महाप्रबंधक ने बताया कि नौकरी और पढ़ाई दोनों को संतुलित करने वाले छात्रों की मांग पर यह इवनिंग बैच शुरू किया गया है।

हजारीबाग: 6 अगस्त 2025 | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। चाणक्य आईएएस अकैडमी, हजारीबाग ब्रांच में 7 अगस्त से 14वीं जेपीएससी प्रीलिम्स टारगेट इवनिंग बैच की शुरुआत की जा रही है। यह बैच खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स — जैसे बैंकर्स, लॉयर्स, टीचर्स और अन्य नौकरीपेशा युवाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।

कौशल्या प्लाजा स्थित अकैडमी परिसर में शाम 6:00 बजे से मुफ्त ओरिएंटेशन क्लास का आयोजन किया जाएगा। इस बैच की खासियत यह है कि इसमें न सिर्फ कक्षाएं दी जाएंगी, बल्कि टेस्ट सीरीज़, पर्सनल मेंटरशिप, लाइब्रेरी और डिजिटल लर्निंग टूल्स का भी समावेश किया गया है। चाणक्य आईएएस अकैडमी के निदेशक विनय मिश्रा ने जानकारी दी कि 11वीं से 13वीं जेपीएससी तक के रिजल्ट में संस्थान ने 132 से अधिक सफल छात्र दिए हैं, और उसी सफलता को दोहराने के लक्ष्य से यह इवनिंग बैच लॉन्च किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कक्षा के बाद ही एमसीक्यू व पीवाईक्यू (पिछले वर्षों के प्रश्न) विद्यार्थियों को दिए जाएंगे, जिनका तुरंत विश्लेषण शिक्षकों की मदद से किया जा सकेगा। इससे स्मरण शक्ति बेहतर होगी और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

संस्थान के महाप्रबंधक ने बताया कि नौकरी और पढ़ाई दोनों को संतुलित करने वाले छात्रों की मांग पर यह इवनिंग बैच शुरू किया गया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 7 अगस्त को मुफ्त ओरिएंटेशन क्लास में भाग लें और योजना बद्ध तैयारी के साथ जेपीएससी में सफलता प्राप्त कर अपने अफसर बनने का सपना साकार करें।

Read More.. Hazaribagh News: यूनिक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप: कथित गलत इलाज से 4 माह की गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट