Hazaribagh News: शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो हजारीबाग जिला कमिटी की ओर से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड के सामाजिक चेतना के प्रतीक थे: जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया

Hazaribagh News: शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो हजारीबाग जिला कमिटी की ओर से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

वहीं जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिशोम गुरु झारखंड की माटी की खुशबू थे। उन्होंने हमें सिखाया कि आंदोलन केवल नारों से नहीं, जनसंघर्ष से चलता है। हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, झारखंडी अस्मिता और जन-आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से राँची लाया गया जहाँ हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेमरा गाँव में राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

झारखंड के इतिहास में दिशोम गुरु का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अधिकारों की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनका संघर्ष ही झारखंड अलग राज्य की नींव बना।

Jharkhand Govt Ad
झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग जिला कमिटी जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के नेतृत्व में राँची पहुँचा और दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसमें जिला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा,बुद्धिजीवी मंच , किसान मोर्चा एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे, जिन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा दिशोम गुरु केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड के सामाजिक चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने हमें संघर्ष की राह दिखाई, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की ताकत दी और आत्मसम्मान से जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनका जाना झारखंड की आत्मा को गहरा आघात है। झामुमो हजारीबाग जिला कमिटी उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिशोम गुरु झारखंड की माटी की खुशबू थे। उन्होंने हमें सिखाया कि आंदोलन केवल नारों से नहीं, जनसंघर्ष से चलता है। हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा  हजारीबाग जिला कमिटी दिवंगत दिशोम गुरु को कोटिशः नमन करती है और उनके परिवार व समस्त राज्यवासियों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम