Hazaribagh News: हजारीबाग से खासा रिश्ता था झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का

गुरु जी का जन्म स्थल उसे समय के हजारीबाग रामगढ़ एकीकृत गोला प्रखंड के नेमरा में हुआ था..

Hazaribagh News: हजारीबाग से खासा रिश्ता था झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का
डॉ कमलनयन सिंह और गुरूजी की तस्वीर

उन्होंने भावुक होकर बताया कि जब मेरे पिता की मृत्यु 2013 में हो गई थी तब भी गुरु जी हमारे घर आए थे, हजारीबाग जब भी आते थे कभी सर्किट हाउस में नहीं रहते थे तो मेरे घर ही आकर रुकते थे मां के हाथों का बना खाना खाते थे फिर कहीं जाते थे,

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ कमल नयन सिंह ने कहा कि गुरुजी का जाना आज मेरे ऊपर से अभिभावक का छत्रछाया उड़ जाने के समान है. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि गुरु जी कैसे संघर्ष कर अलग राज्य की परिकल्पना की, कैसे उसे उन समय में जब उनकी पिताजी की हत्या हो गई थी तब वह कैसे परिवार को संभाल

सूदखोर वह महाजनों के प्रति कैसे उन्होंने चरणबद्ध एवं घेराबंदी के जरिए उलगुलान की..

डॉ कमलनयन सिंह पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके ऊपर जब रेड वारंट था तो वह जंगल के रास्तों से होते हुए हजारीबाग पहुंचते थे जहां पर वह वकीलों से मिलकर अपनी केस की वस्तु स्थिति को समझते थे, इस क्रम में सत्तू एवं चूड़ा लेकर चलते थे जिसे वह खाकर रहते थे, उन्होंने भावुक होकर बताया कि जब मेरे पिता की मृत्यु 2013 में हो गई थी तब भी गुरु जी हमारे घर आए थे, हजारीबाग जब भी आते थे कभी सर्किट हाउस में नहीं रहते थे तो मेरे घर ही आकर रुकते थे मां के हाथों का बना खाना खाते थे फिर कहीं जाते थे,

उन्होंने बताया कि गुरु जी को लौकी की सब्जी रोटी काफी पसंद हुआ करता था, उन्होंने बताया कि उनके दैनिक जीवन में हर दिन एक गिलास दूध जरूर हुआ करता था.

यह भी पढ़ें Dhanbad News: शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कचरा प्रबंधन व जल संरक्षण पर जोर

डॉ कमलनयन सिंह ने बताया कि जब भी उनके घर गुरु जी आते थे तो घंटे घंटे उनकी मां के साथ बातें किया करते थे अगर जिस दिन मां किसी खबर को गुरुजी से रिलेटेड सुनती थी और गुरुजी जब जाते थे तब वह गुरुजी को प्यार से डांट भी दिया करती थी

यह भी पढ़ें विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?

उन्होंने आगे बताया कि हाल फिलहाल तक जब भी गुरुजी से मिलने के लिए जाया करते थे, तो हजारीबाग के बारे में जरूर पूछा करते थे यही नहीं जिन वकीलों का उन समय में साथ मिला था उनके भी घर परिवार के बारे में हाल-चाल लिया करते थे

यह भी पढ़ें Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त

उन्होंने आगे बताया कि आज बहुत ही दुख की घड़ी है..

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा