Hazaribagh News: रक्षाबंधन के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, मरदुसोती विजेता बना
फाइनल मैच चंदौल ए एवं मरदुसोती के बीच खेला गया जिसमें मरदुसोती ने दो गोल से विजय हासिल कर प्रतियोगिता में कब्जा जमाया।
(बड़कागांव) हज़ारीबाग: सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन को लेकर चंदौल पंचायत अंतर्गत बचवरिया खेल मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आवेदन किया गया जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर राम ने फीता काटकर किया। फाइनल मैच चंदौल ए एवं मरदुसोती के बीच खेला गया जिसमें मरदुसोती ने दो गोल से विजय हासिल कर प्रतियोगिता में कब्जा जमाया। मौके पर उपस्थित लोगों से विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रतिनिधि सनीत महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेश चौधरी, उप मुखिया शमशेर आलम, अशोक राम, सूरज कुमार दास, जितेंद्र कुमार दास, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद कलाम, अवध कुमार दास, महेंद्र यादव, रवि रंजन कुमार दास, मोहम्मद हकीम, श्याम देवदास, तारकेश्वर दास, पंचेश्वर साहू, रविंदर यादव ,सुबोध कुमार दास, महेश भुईंया, पारस प्रजापति, नंदकिशोर यादव के अलावा अन्य शामिल थे। इसकी जानकारी असेश्वर राम में दी है।
