Hazaribagh News: हाथियों ने तोड़े कई घर, अनाज और फसल भी किया बर्बाद, ग्रामीणों ने की मुआवज़े की मांग
घर में रखे 2 क्यूंटल प्याज,1.5 क्यूंटल आलू, 50 किलो लहसन 50, 2 क्यूंटल गेहूं, 4 क्यूंटल चावल को हाथी चट कर गए।
बड़कागांव (हजारीबाग): महुगाई कला पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बलोदर में रात्रि लगभग 12 बजे अचानक 26 की संख्या में हाथियों के झुंड ने रविंदर महतो के घर पर हमला कर दिया। जैसे तैसे रविंदर महतो अपने परिजनों को लेकर घर से भाग कर जान बचाया। पहले भी कई बार हाथी रविंदर महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। हाथियों ने रविंदर महतो के घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घर में रखे 2 क्यूंटल प्याज,1.5 क्यूंटल आलू, 50 किलो लहसन 50, 2 क्यूंटल गेहूं, 4 क्यूंटल चावल को हाथी चट कर गए। हाथियों के हमले में चार मुर्गी भी मर गए। डेढ़ एकड़ में लगे धान के फसल को भी हाथियों ने रौंद दिया। रविंदर महतो और उनकी पत्नी ने वन विभाग और प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
वन विभाग द्वारा हाथियों को बड़कागांव वन क्षेत्र से बाहर भगाने का ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अभी भी हाथी बालोदर और कुरलुंगवा गांव के बीच पहाड़ पर मौजूद हैं। ग्रामीण हाथियों की उपस्थिति से काफी भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील किया के जल्द से जल्द हाथियों के क्षेत्र से बाहर भगाया जाए।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
