Giridih News: विधायक मंजू कुमारी ने केंदुआ दीपदहा सड़क काली करण का किया समारोहपूर्वक शिलान्यास

दो किलोमीटर रोड की प्राक्कलित राशि 1करोड़ 35 लाख

Giridih News: विधायक मंजू कुमारी ने केंदुआ दीपदहा सड़क काली करण का किया समारोहपूर्वक  शिलान्यास
फाइल फोटो

बतौर मुख्य अतिथि मंजू कुमारी ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जन सहयोग जरूरी है। कहा कि लोग सकारात्मक सहयोग करें ताकि योजनाएं गुणवत्ता पूर्ण एवं सही समय पर बने।

गिरिडीह: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सोमवार को जमुआ प्रखंड के केंदुआ दीपदाहा सड़क कालीकरण का शिलान्यास समारोह पूर्वक ढोल बाजे के साथ किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।आसपास की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एक जन सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि मंजू कुमारी ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जन सहयोग जरूरी है। कहा कि लोग सकारात्मक सहयोग करें ताकि योजनाएं गुणवत्ता पूर्ण एवं सही समय पर बने।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी जी की सरकार की देन है कि भारत दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा है। कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य कर रहा है।लेकिन उसे धमकाया जा रहा है। कहा कि मृत लोगों एवं  विदेशी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाना कोई गलत  कार्य नहीं।कहा जनता सब देख और समझ रही है।कहा कि क्षेत्र के विकास का रोड मैप वे तैयार कर रही है।क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास के लिए वे सतत् प्रयत्नशील रहेंगी। कहा कि जनता की जरूरतों के अनुसार वह कार्य करेंगी।कहा जब भी जिस जगह उनकी जरूरत होगी जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।

कार्यक्रम में मोहन वर्मा  ने कहा कि पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य किया जाना चाहिए और सांसद महोदया को भी क्षेत्र की जमीनी जरूरत के अनुसार कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम यूथ फॉर्स के सचिव रंजीत मंडल,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण महतो,राजेंद्र पंडित,मोहन वर्मा,प्रकाश वर्मा,सीता देवी,प्रकाश यादव,राजकुमार तुरी,मुद्रिका देवी,सीता देवी,अजय वर्मा केंदुआ के पंसस टूपलाल वर्मा ने भी संबोधित किया।

Read More.. Giridih News: ₹43 लाख की बोली से डरी नीलामी, बस पड़ाव हुए वीरान: जिला परिषद में जनसमस्याओं पर उठे सवाल  

यूथ फॉर्स के सचिव सह केंदुआ के मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा झूठ बोलते हैं।राफेल की डील का विरोध करते हैं और सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं।उन्होंने कहा छत्मका होकर मथानिया तक रोड बन जाने से जमुआ प्रखंड के इस सुदूरवर्ती क्षेत्र की सड़क की बहुत समस्याएं हल हो जाएगी।जिप प्रतिनिधि विजय वर्मा ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में में जिप सदस्यों एवं पंसस सदस्यों के लिए कोई वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए।यह पंचायती राज के लिए माखौल है। कहा कुछ पंचायतों में रुपए खर्च नहीं हो रहे हैं मौके पर नंदकिशोर वर्मा, सीता देवी, इंद्र देव दास, राजकुमार तुरी, इंद्र नारायण सिंह, युगल किशोर राणा, पप्पू खान, त्रिभुवन मंडल, अमित शर्मा, वकील विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More.. Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी