अखिल भारतीय पासी समाज ने गावां में मनाई महाराजा बिजली पासी जयंती

12वीं सदी के अवध सम्राट थे महाराजा बिजली पासी : वक्ता

अखिल भारतीय पासी समाज ने गावां में मनाई महाराजा बिजली पासी जयंती

गावां हाट बाजार में अखिल भारतीय पासी समाज ने महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई। वक्ताओं ने उनके शौर्य, सुशासन और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।

गिरिडीह :  गावां हाट बाजार में अखिल भारतीय पासी समाज ने शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी, मंच संचालन महेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरुप से डोमी चौधरी, विशिष्ट अतिथि बिनोद चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योगेश्वर महथा, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, पंचायत सचिव सतीश चौधरी शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि आज झारखंड ही नहीं पूरे भारत में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई जा रही है। महाराजा बिजली पासी लखनऊ के बिजनौर गढ़ के राजा थे। जिनका राज्य 12वीं सदी के अंत में अवध के एक बड़े भूभाग पर स्थापित था। सरकारी अभिलेखों के अनुसार महाराजा बिजली पासी लखनऊ परिक्षेत्र के सम्राट थे। इनके राज्य में प्रजा बहुत सुखी थी।अखिल भारतीय पासी समाज ने गावां में मनाई महाराजा बिजली पासी जयंती

आर्थिक संपन्नता थी। व्यापार एवं सेना मजबूत एवं बहुत ही उत्कृष्ट था। जिसके कारण इसके भूभाग में कभी भी बाहरी आक्रमणकारी आक्रमण करने से पहले सोचते थे। आज उनके जीवन के बारे में जानकारियों को स्कूलों कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने की जरूरत है। डोमी चौधरी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पासी समाज का महान योगदान है। महाराजा बिजली पासी सहित सुहेलदेव पासी, माहे पासी, दहिया पासी सहित हजारो पासी समाज के योद्धाओं की तलवारों का जौहर पूरे देश में दिखाई देता था। इसी प्रकार उदा देवी ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे, जिससे पासी समाज के पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महाराजा बिजली पासी का अहम योगदान था।

उन्होंने लोगो को उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। मौके पर अशोक चौधरी, गनोरी महथा, ब्रजकिशोर चौधरी, अरुण चौधरी, सुरेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, हरिहर चौधरी, पप्पू चौधरी, मुंशी महथा, गौतम चौधरी, सुखदेव महथा, बालगोविंद चौधरी, अनिल चौधरी, महेंद्र चौधरी, केदार चौधरी, चिंता देवी, भीम चौधरी, शिवमंगल चौधरी, जागेश्वर चौधरी, पूजा चौधरी, मालती देवी, बसन्ती देवी, टुनी देवी, संतोष चौधरी, संजय चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: महाराजपुर में रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी, 27 मार्च को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now