Dumka News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
सेविका, सहिया और जलसहिया को मिला प्रशस्ति पत्र
दुमका के झनकपुर पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुखिया अनीता बेसरा ने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविका, सहिया, जलसहिया और पोषण सखी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड मनोज कुमार भी शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।
दुमका: झनकपुर पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अनीता बेसरा के द्वारा अपने पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविका, सहिया, जलसहिया, पोषण सखी तथा पीरामल फाउंडेशन के फेलो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया अनीता बेसरा ने कहा कि पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और उनके समर्पित कार्य से स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती मिल रही है। उन्होंने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके सहयोग से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

