झारखंड के लाल नीरज चौधरी सियाचिन में शहीद, गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी
शहीद जवान को दी जाएगी गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी
रांची: सियाचिन ग्लेशियर पर भीषण हिमस्खलन हुआ, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव के रहने वाले अग्निवीर नीरज चौधरी थे। नीरज चौधरी ढाई साल पहले 2022 में सेना में अग्निवीर भर्तीकृत हुए थे और सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे।
https://twitter.com/firefurycorps/status/1965399849198559314
https://twitter.com/nishikant_dubey/status/1965335744144421342
https://twitter.com/hafizulhasan001/status/1965410995112722629
नीरज कुमार के साथ इस हादसे में दो अन्य जवान सिपाही मोहित कुमार और अग्निवीर डाभी राकेश देवभाई भी शहीद हुए हैं। सेना ने वीर जवानों को सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड के मधुपुर लाया जा रहा है, जहां उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी।
सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाता है, जहां शून्य से भी नीचे तापमान और भयानक मौसम की स्थिति में सैनिक देश की सुरक्षा करते हैं। यह हादसा इस इलाके की कठिन परिस्थितियों की एक कड़वी याद दिलाता है, जहां सैनिक अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहते हैं।
शहीद नीरज चौधरी को देश-प्रदेश के सभी लोग श्रद्धा और सम्मान के साथ याद कर रहे हैं। उनकी शहादत को नमन।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



