जामताड़ा कनेक्शन: गिरिडीह से साइबर गैंग का पर्दाफाश, पांच ऑनलाइन ठग गिरफ्तार
फर्जी लिंक और ऐप से लोगों को बनाते थे शिकार
गिरिडीह: जिले के साइबर पुलिस ने दो शातिर सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के बघरा रेलवे ओवरब्रिज के पास बालीडीह में कुछ लोग फोन के जरिए ऑनलाइन ठगी कर रहे है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे आम लोगों को ठगने के लिए मोबाइल पर फर्जी लिंक और ऐप के जरिये एवं बैंक अधिकारी बनकर खाते से पैसा उड़ाते रहे है गिरफ्तार अपराधियों में अफताब अंसारी, परवेज अंसारी, तफाजुल अंसारी, तबरेज अंसारी और नियाज अंसारी शामिल है। सभी जामताड़ा और देवघर के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, जिनमें तीन आईफोन शामिल हैं, और 15 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देवघर और जामताड़ा के अन्य साइबर नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है। ठगी की रकम फर्जी खातों में मंगाई जाती थी और बाद में आरोपित नकद रूप में बांट लेते थे। इस संबंध में एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर गिरिडीह पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
