पारा शिक्षक हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपित पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपितों को पकड़ा
पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने विवाद के बाद पत्थर और डंडों से हमला कर हत्या की थी।
पश्चिमी सिंहभूम : जिले में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सोमा सुन्डी (25 ) सीनू गौड़ (20 ) और मंगल कारोवा (20) शामिल है। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टॉड के पास 29 नवंबर को मुकरु देवगम (50) जो पुरना चाईबासा के निवासी थे, साप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे।

तीनों ने पूछताछ में हत्या की संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।उनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने खून से सना पत्थर, लकड़ी का डंडा और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
