बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान का धमाकेदार कॉन्सर्ट, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

वलहल्ला का ग्रैंड फिनाले बना यादगार, सुनिधि की आवाज़ ने लूटा शो

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान का धमाकेदार कॉन्सर्ट, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
सुनिधि चौहान (फाइल फोटो)

एक्सएलआरआई वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन सुनिधि चौहान के ऊर्जावान प्रदर्शन के साथ, दर्शकों ने देर रात तक उठाया संगीत का आनंद

पूर्वी सिंहभूम:  एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ सोमवार रात हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उमंग और संगीत के जादू से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक्सएलआरआई के इतिहास में बल्कि जमशेदपुर के लिए भी एक यादगार संध्या बनकर उभरा।

सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेजी किया रे, ये जो हल्का हल्का सुरूर है, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है, बेताबी बेताबी छाई है, और सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई जैसे लोकप्रिय गीतों से पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया। उनकी ऊर्जावान आवाज और लाजवाब स्टेज प्रेज़ेंस ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

शहर और बाहर से आए लगभग 10,000 से अधिक दर्शकों की भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ काबिल-ए-तारीफ रहीं। सुरक्षा, प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और सभी तकनीकी प्रबंध इतने सुव्यवस्थित थे कि लोग निश्चिंत होकर बेहतरीन संगीत का आनंद उठा सके। भीड़ में एक्सएलआरआई के छात्रों के साथ देशभर के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के प्रतिभागी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

कॉन्सर्ट के दौरान कई बार सुनिधि चौहान ने दर्शकों को अपने साथ गुनगुनाने के लिए प्रेरित किया और पूरा मैदान उनकी आवाज़ के साथ गूंज उठा। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शकों की उत्साहित तालियों और हूटिंग ने वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा भर दी। इससे पहले तीन दिनों तक चले वलहल्ला में देशभर के बी-स्कूलों से आए छात्रों ने करीब 60 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, संगीत, नृत्य, प्रबंधन से जुड़े मुकाबले-हर मंच पर छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

यह भी पढ़ें नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी
गर्मी के सीजन में डॉलर लहर का धमाका: अब 'डेली एसेंशियल' में मिलेगा मनोरंजन का डोज
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा
Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now